19 Apr 2024, 10:12:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर-कामाख्या-एक्सप्रेस की सेवा में विस्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 7:45PM | Updated Date: Jan 23 2020 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर से कामाख्या के लिए जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा में विस्तार किया गया है। अब यह गाड़ी 23 जनवरी से डॉ अम्बेडकर नगर से कामाख्या के लिए जाएगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर-कामाख्या स्टेशनों के मध्य चलाई जा रही गाड़ी संख्या 19305/19306 की सेवा में विस्तार करते हुये 23 जनवरी से डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या स्टेशनों के मध्य चलाने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस (प्रत्येक गुरूवार को) डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन से 12.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13.50 बजे कामाख्या स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार 26 जनवरी से गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या-डॉ0 अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस (प्रत्येक रविवार को) कामाख्या स्टेशन से  05.35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 06.05 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन पहुँचेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »