18 Apr 2024, 13:08:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 4:29PM | Updated Date: Jan 23 2020 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के बबीना थाना क्षेत्र स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के कारखाने में ड्यूटी पर तैनात केंद्रीये औद्योगिक सुरक्षा बल  (सीएसएफआई) के जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि सीआईएसएफ के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई ) जितेंद्र सिंह (50) ने बुधवार देर रात  स्वयं को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली।  गोली लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
 
इस संबंध में बबीना थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा फिलहाल  कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकेगा। राजेन्द्र सिंह मूल रुप से बिजनौर के निवासी थे। वह यहां बीएचईएल कारखाने में जुलाई 2019 में तैनात हुए थे। वह यहां अपनी पत्नी,बेटे और बेटी के साथ रहते थे। बीती देर रात करीब 12 बजे वह विभिन्न ड्यूटी  पोस्ट पर तैनात जवानों की ड्यूटी का निरीक्षण करने के लिए अकेले पैदल ही निकले थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से  सिर में गोली मार ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »