29 Mar 2024, 01:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेज रफ्तार कार की पेड़ से भीषण टक्‍कर, 3 लोग की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 2:38PM | Updated Date: Jan 23 2020 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अम्बिकापुर की ओर से मारुति कार में सवार युवक काफी तेज गति से बैकुंठपुर की ओर आ रहे थे कि भांडी के गुरुघासीदास उद्यान पार्क के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।कार पेड़ से टकराते ही जोरदार आवाज के साथ दो टुकड़ों में बंट गयी। कार में सवार सूरज लोहार,कार चालक सूरज लोहरा एवं लक्ष्मी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गयी।वहीं एक अन्य युवक पारस लाल राजवाडे गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »