29 Mar 2024, 01:14:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 2:55PM | Updated Date: Jan 22 2020 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार मे समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का पता लगाकर तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी गद्दोपुर गांव स्थित एक मकान में अवैध रूप से हथियार बनाने का कारखाना चल रहा है। इसी आधार पर पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा मे निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित देशी पिस्तौल समेत हथियार बनाने के सामान बरामद किये हैं। पुलिस ने मौके पर से संचालक समेत तीन हथियार तस्करों को भी धरदबोचा।
 
सूत्रों ने बताया कि उक्त मकान में मुंगेर के कुछ हथियार तस्कर पिछले कई वर्षों से हथियारों का अवैध रूप से निर्माण कर बेचने के धंधे में लगे थे। गिरफ्तार तस्करों के बयान पर इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस समस्तीपुर जिले के ताजपुर और बंगरा थाना क्षेत्रों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »