29 Mar 2024, 11:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली के चुनाव में दमखम दिखायेंगे बिहार के दल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:47AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में इस बार बिहार में प्रभुत्व रखने वाले दलों का रंग भी देखने को मिलेगा। कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नीतिश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने रविवार को मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। जद-यू को समझौते के तहत दो सीटें दी गयी हैं। दोनों दल बिहार में भी गठबंधन सरकार चला रहे हैं। जद-यू के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पार्टी बुराड़ी और संगम विहार से चुनाव लड़ेगी। सूत्रों ने बताया कि बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार और संगम विहार से डाक्टर एच सी एल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
इससे पहले कांग्रेस के साथ तालमेल कर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे राजद ने विधानसभा की चार सीटों के नामों की रविवार को घोषणा कर दी। राजद सूत्रों के मुताबिक पार्टी बुराड़ी, उत्तमनगर, पालम और किराड़ी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक इन सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस और राजद ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ने का शनिवार को फैसला किया था। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत राजद को चार सीटें दी गई हैं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। मतदान आठ फरवरी को है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »