फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिला पुलिस ने सिरसागंज क्षेत्र में अवैध रुप से शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए मौके 81 पेटी शराब और उसके बनाने की सामग्री और अन्य सामान बरामद किया। आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर सिरसागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर और उन्होंने पुलिस दल के अवैध रुप से शराब बनाने की एक फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से शराब की 81 पेटी, 6402 ढक्कन, 530 फर्जी क्यू आर कोड़, 1054 नकली रैपर और 922 खाली शीशी बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से भाग रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में रमेश चन्द्र अवनीश कुमार और रोहित सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग शराब बनाकर उसे आसपास के इलाके में आपूर्ति करते थे। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।