29 Mar 2024, 16:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सागर में बाल संप्रेषण गृह से पांच बाल कैदी फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 7:39PM | Updated Date: Dec 15 2019 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर के सिविल लाइन थाना स्थित राजघाट रोड स्थित बाल संप्रेषण गृह से आज पांच बच्चे भाग गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह बाल सम्प्रेषण गृह से पांच बच्चे भाग गए, जो कि विभिन्न अपराधों में किशोर न्यायालय में रखे गए थे, जिनकी उम्र भी 15 से 17 वर्ष बताई गई है। पांचों बच्चे ऊपर छत पर लगे चैनल गेट के ताले को खोलकर या तोड़कर भागने में सफल हो गए हैं। सुबह जब एक साथ पांच बच्चों के भागने की सूचना अधीक्षिका को मिली, तो सबसे पहले बच्चों को परिजनों को सूचित किया गया। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्रों में सूचना दी गई है। इसके साथ ही सागर-दमोह कोर्ट को भी सूचित कर दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस बच्चों की तलाश में लगी है। फिलहाल बच्चों को पता नहीं चल सका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »