25 Apr 2024, 17:51:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छठा अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 20 दिसम्बर से आयोजित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 3:09PM | Updated Date: Dec 15 2019 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में तीन दिवसीय छठा अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 20 से 22 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम समन्वयक रासबिहारी गौड़ ने आज बताया कि द लिटरेरी सोसायटी आफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित यह फेस्टिवल पटेल इण्डोर स्टेडियम पर आयोजित होगा जिसमें देश विदेश के जाने माने लेखक, विचारक,  साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता सहित अनेक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां भाग लेगी।
 
इस बार का यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष के मद्देनजर उन्हें समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता नासिरा शर्मा, वरिष्ठ कवि नंदकिशोर आचार्य, पत्रकार राजदीप सरदेसाई, राज्यसभा टी.वी.के सम्पादक रहे राहुल देव, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी, बिहारी पुरस्कार विजेता आईदान सिंह भाटी, प्रसिद्ध कवि एवं गांधीवादी चिंतक अनिरुद्ध उमठ, वरिष्ठ शायर अशोक रावत,डेनमार्क से अंग्रेजी लेखिका अर्चना पैन्यूली , इजिप्ट से कथाकार रफी मोहम्मद, युवा कवियत्री प्रिया मलिक , युवा कवि चिराग जैन सहित कई लोग शिरकत करेंगे।
 
कार्यक्रम में तीन दिनों में बारह से ज्यादा सत्र आयोजित किये जायेंगे। इस मौके पर गौड़ द्वारा लिखित किताब  ‘‘किसी दिन लिखूंगा’’ का भी विमोचन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »