20 Apr 2024, 01:01:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खेत में बने कमरे में युवक ने महिला से किया बलात्‍कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 2:19PM | Updated Date: Dec 15 2019 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में संगरिया थाना क्षेत्र में एक युवक के डरा धमकाकर  महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार संगरिया-हनुमानगढ़ जंक्शन मार्ग पर गांव नगराना में अठाइस वर्षीय पीड़िता ने शनिवार देर शाम थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह गत बारह दिसंबर को बस द्वारा डबवाली से नगराना आई थी।
 
गांव के अड्डे पर बस से उतरी तो उसे गांव का ही युवक मालीसिंह मिल गया। माली सिंह ने उसे थप्पड़ मारा, डराया धमकाया तथा जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। वह उसे गांव से कुछ दूर एक खेत में बने कमरे में ले गया। मालींसिंह के पास पिस्तौल था। उसे जान से मार देने की धमकी दी तथा जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में माली सिंह उसे गांव में गुरुद्वारा के पास छोड़कर चला गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपी फरार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »