29 Mar 2024, 03:36:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लाइन पर काम के कारण कुछ ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण एवं मार्ग में परिवर्तन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 7:29PM | Updated Date: Dec 14 2019 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर रेलवे के सहारनपुर-अम्बाला खण्ड पर विभिन्न कार्य होने के कारण कुछ ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने  शुक्रवार को बताया कि 21 दिसम्बर को लखनऊ से प्रस्थान करने वाली 15011 लखनऊ-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस की यात्रा सहारनपुर में समाप्त हो जायेगी और सहारनपुर-चण्डीगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 22 दिसम्बर को चण्डीगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15012 चण्डीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस की यात्रा सहारनपुर से प्रारम्भ होगी तथा यह गाड़ी चण्डीगढ़-सहारनपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
 
उन्होंने बताया कि दस रेल खंड पर कार्य होने के कारण 21 दिसम्बर को सहरसा से प्रस्थान करने वाली 14617 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-हापुड़-दिल्ली-पानीपत एवं अम्बाला के रास्ते , 22 दिसम्बर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 14618 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-पानीपत-दिल्ली-हापुड़-मुरादाबाद के रास्ते ,20 दिसम्बर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-हापुड़-दिल्ली-पानीपत एवं अम्बाला के रास्ते, 22 दिसम्बर को जालन्धर सिटी से प्रस्थान करने वाली 22552 जलन्धर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अम्बाला-पानीपत-दिल्ली-हापुड़-मुरादाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »