29 Mar 2024, 17:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में सुधरने का नाम नही ले रही है कानून व्यवस्था : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 7:24PM | Updated Date: Dec 14 2019 7:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर फर्जी आंकडे गढ़कर उपलब्धियों की थोथी वाहवाही लूटने का आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरने को नाम नही ले रही है। यादव ने शुक्रवार को यहां बयान जारीकर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी निरंकुश हो गए हैं। अपहरण-बलात्कार की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। बच्चियों और छात्राओं तक का मानसम्मान नहीं बच रहा है। मुख्यमंत्री फर्जी आंकड़े गढ़कर उपलब्धियों की थोथी वाहवाही बटोर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  सत्ता में बैठे लोगों को हर तरफ हरा-हरा ही दिख रहा है।
 
किसान को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। आय दुगनी करने का दावा तो कहीं से भी सार्थक होता नहीं दिखता हैं। प्रदेश के सम्भल, मुरादाबाद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी ओलावृष्टि हुई है जो किसानों के लिए बहुत घातक सिद्ध होगा। किसान के इस दर्द को समझने की फुर्सत और चिंता तो इस प्रदेश सरकार को नहीं होगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए निर्णायक साबित होंगे। जनता संकटों में घिरती जा रही हैं। देश में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। बेरोजगारी से नौजवानों का भविष्य समाप्तप्राय है। किसान की बदहाली में ही गुजर-बसर हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »