19 Apr 2024, 05:17:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेेस, झामुमो और राजद को केवल खुद की है परवाह : योगी आदित्यनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 7:00PM | Updated Date: Dec 14 2019 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गिहरिडी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामदलों को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया और कहा कि इन दलों के नेताओं को केवल खुद की परवाह है, उन्हें देश और गरीबों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने आज यहां बगोदर स्टेडियम में झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद और वामदल जब सत्ता में आते हैं तो परिवारवाद एवं वंशवाद के कारण सत्ता का दुरुपयोग करने लग जाते हैं, जिससे देश में आतंकवाद और नक्सलवाद फन उठाने लग जाता है।
 
उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं को केवल खुद की परवाह है, उन्हें देश और गरीबों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत समेत कई योजनाएं चला रही है, जो कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के एजेंडा में दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »