20 Apr 2024, 09:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाल संप्रेक्षण गृह से फरार बाल कैदियों का नहीं लगा सुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 11:52AM | Updated Date: Dec 13 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए आठ बाल अपचारियों का घटना के बाद दिन बाद भी अब तक पता नहीं चल सका। उनकी तलाश की जा रही है। सभी बाल कैदी बाल संप्रेक्षण गृह की खिलड़ी तोड़कर फरार हुए थे। गर पुलिस अधीक्षक जहांगीराबाद अलीम खान ने आज बताया कि बुधवार की रात बाल संप्रेक्षण गृह के पीछे की खिलड़ी तोड़कर आठ बाल अपचारी फरार हुए थे।
 
कल सुबह इनके फरार होने की जानकारी लगने के बाद से पुलिस तलाश में लगी है, लेकिन आज सुबह तक इनका पता नहीं चल सका था। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इन बाल कैदियों को पकड़ लिया जाएगा। एसपी खान ने बताया कि फरार हुए बाल कैदी इसी वर्ष बाल संप्रेक्षण गृह में लाए गए थे। इनमें से एक हत्या तथा अन्य बाल कैदी चोरी और अन्य मामलों के आरोपी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »