19 Apr 2024, 18:10:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंतरराष्ट्रीय बाल महोत्सव कल से राजधानी में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 12:55AM | Updated Date: Dec 13 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में कल से 16वें रायन अंतरराष्ट्रीय बाल महोत्सव शुरू हो रहा है जिसमें दुनिया के 20 से अधिक देशों के 150 से अधिक स्कूलों के 15 हजार बच्चे भाग लेंगे। इसके आयोजक रायन ग्रुप ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि 17 दिसंबर तक चलने वाला यह पांच दिवसीय महोत्सव तालकटोरा स्टेडियम और राष्ट्रीय बाल भवन में ‘‘जनरेशन इक्वल‘‘ थीम पर आयोजित किया गया है। इसमें  में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय बच्चों की 300 से अधिक प्रस्तुतियां होंगी।
 
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लैंगिक पूर्वाग्रहों से उबरने के लिए सशक्त बनाते हुए एक समान पीढ़ी मनना है। इस पांच दिवसीय महोत्सव में 20 से अधिक देशों रूस, जर्मनी, चेक गणराज्य, पैराग्वे, पोलैंड, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, भारत, ईरान, लातविया, लिथुआनिया, मोरक्को, स्लोवेनिया, नेपाल, बंगलादेश, श्रीलंका और थाईलैंड आदि के 150 से अधिक स्कूलों से 15000 प्रतिभागी शामिल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »