29 Mar 2024, 16:00:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंचकूला प्रकरण की जांच करेंगी आईजी भारती अरोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 11:16PM | Updated Date: Dec 12 2019 11:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जबरन वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों के मामले में पुलिस जांच की निष्पक्षता को सत्यापित करने का जिम्मा पुलिस महानिरीक्षक भारती अरोड़ा को सौंपा गया है। पुलिस की आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार महानिदेशक मनोज यादव ने इस आशय के आदेश जारी किये हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें पुलिस स्टेशन एमडीसी के एसएचओ और पुलिस स्टेशन में काम करने वाले एक होमगार्ड के खिलाफ आरोप लगाए गए थे।
 
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त पंचकूला को पुलिस स्टेशन एमडीसी पंचकूला में  आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने इस मामले में होमगार्ड को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ जबरन वसूली और ब्यूटी पार्लर के प्रबंधक से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा, पुलिस स्टेशन के एसएचओ, इंस्पेक्टर रविकांत, को तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइंस, पंचकुला में स्थानांतरित कर दिया गया था। बाद में उसे निलंबित भी कर दिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »