25 Apr 2024, 17:49:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 8:41AM | Updated Date: Dec 12 2019 8:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची।  झारखंड में विधानसभा की 81 में से तृतीय चरण की 17 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि तीसरे चरण के लिए कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बरकागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया (सुरक्षित), धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (सु), रांची, हटिया और कांके (सु) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। 

इन सतरह सीटों में से बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके सीट के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, कोडरमा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, धनवार, गोमियां, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी सीट के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। जिन विधानसभा सीटों के लिए मतदान की समाप्ति का समय अपराह्न तीन और पांच बजे तक है, वहां उस समय तक मौजूद सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे।

इस चरण में 32 महिला समेत कुल 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से सबसे अधिक 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट के लिए हैं। इनके भागय का फैसला 5606743 मतदाता आज शाम बजे तक 7016 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकारी का प्रयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोंिटग मशीन (ईवीएम) में कैद कर देंगे। मतदाताओं में 2932657 पुरुष, 2673991 महिला और 95 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में 1293 और ग्रामीण इलाकों में 5723 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2014 मतदान केंद्रों पर वेबकांिस्टग की व्यवस्था की गई है वहीं 329 आदर्श मतदान केंद्र और 44 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »