20 Apr 2024, 17:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू कश्मीर में 80 हजार 68 करोड रुपए की 63 विकास परियोजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 2:22PM | Updated Date: Dec 10 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, बागवानी और कौशल विकास तथा अन्य क्षेत्रों से संबंधित 80 हजार 68 करोड़ रुपए की 63 प्रमुख विकास परियोजनायें चल रही है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 70 साल से संविधान के अनुच्छेद 35 ए लागू होने के कारण अनेक विकास योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा था।
 
फिलहाल राज्य में 80 हजार 68 करोड़ रुपए के प्रधानमंत्री पैकेज के तहत 63 प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ये योजनायें  सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, बागवानी और कौशल विकास से संबंधित हैं। इनका उद्देश्य राज्य के लोगों को सामाजिक और आर्थिक रुप से सशक्त बनाना है। ठाकुर ने कहा कि अनेक प्रावधानों के कारण जम्मू कश्मीर की पूरी क्षमता और अर्थव्यवस्था का उपयोग नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से राज्य में एहतियाती कदम उठाये गये थे लेकिन अब इनमें ढील दी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »