20 Apr 2024, 13:08:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : दवा कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:33PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव के निकट अपराधियों ने आज दवा कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इसी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी मिथिलेश यादव मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी आधारपुर गांव के निकट मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियो ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »