नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग दुर्घटना में गहरा दुख व्यक्त किया है और सरकार से प्रभावितों करने की मदद करने का अनुरोध किया है। सपा ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘ दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु हृदय विदारक घटना। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना एवं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। बचाव कार्य तेज करते हुए पंडितों को उचित मुआवजा, उपचार सेवा सुनिश्चित करे सरकार।’’ दिल्ली में एक आग हादसे में 43 लोगों की मौत हो गयी है और कई घायल हुए हैं।