28 Mar 2024, 16:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर में तीन प्रधानाध्यापक निलम्बित, 14 शिक्षकों का रोका वेतन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 3:40PM | Updated Date: Dec 6 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद  सिंह ने बीईओ की रिपोर्ट पर जहां तीन प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया वहीं दो प्रधानाध्यापक, सात सहायक अध्यापक, तीन अनुदेशक व दो शिक्षामित्रों का वेतन रोक दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी ( बीईओ )राजेश  कुमार यादव ने बुधवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय केराकत व प्राथमिक  विद्यालय केराकत का निरीक्षण किया तो दोनों बंद मिले।
 
उनकी  रिपोर्ट पर बीएसए ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता देवी को निलंबित व सहायक अध्यापक लालमनी, इमरती देवी, श्याम प्यारी  देवी, माया सिंह, अनुदेशक विवेक पाल, गरिमा सिंह तथा राधिका देवी का वेतन  रोक दिया।इसी प्रकार कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन  यादव को निलंबित तथा सहायक अध्यापक कमलेश यादव, शालिनी श्रीवास्तव,  शिक्षामित्र पूनम यादव व सुनीता यादव का वेतन रोक दिया है।
 
निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर प्राथमिक  विद्यालय अइलहां, मछलीशहर के प्रधानाध्यापक बांकेलाल को निलंबित कर  दिया।इसी प्रकार बीईओ रामपुर की रिपोर्ट पर प्राथमिक विद्यालय कबीरूद्दीनपुर  के प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र मौर्य व राजेश कुमार तथा सहायक अध्यापिका  विमला का वेतन रोका गया है । 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »