19 Apr 2024, 16:39:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उन्नाव पीड़िता के बारे में मिल रहे समाचारों से आहत हूं : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:49AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब है और पीड़िता के बारे में मिल रही खबरों से वह आहत हैं। वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया,‘‘ उन्नाव पीड़तिा के स्वास्थ्य को लेकर आ रहे समाचारों से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़तिा जल्द स्वस्थ हो। कल भाजपा सरकार का बयान था कि उत्तर प्रदेश में सब ठीक है। 

आज एक बयान और आया लेकिन लगता है कि कानून-व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाजी तथा झूठा प्रचार करने की जम्मिेदारी मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार ने उठा रखी है।’’ गौरतलब है कि उन्नाव के बिहार क्षेत्र में आज तड़के कुछ लोगों ने रायबरेली अपने वकील से मिलने जा रही बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया, जिससे वह करीब 90 प्रतिशल झुलस गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सरकारी खर्च पर पीड़तिा को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »