16 Apr 2024, 18:27:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वैष्णों देवी, बालाजी की तर्ज पर हो गोवर्धन का विकास : हेमा मालिनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 7:17PM | Updated Date: Dec 5 2019 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी ने गोवर्धन इलाके के विकास का मुद्दा उठाते हुये गुरुवार को कहा कि इसके लिए वैष्णों देवी और बालाजी की तर्ज पर एक न्यास का गठन किया जाये। हेमा मालिनी ने कहा कि गोवर्धन की दो चीजें गिरिराज पर्वत और ब्रज का रज सबसे महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि वे आज भी मूल रूप में विद्यमान हैं। हर साल पाँच से 10 करोड़ लोग यहाँ आते हैं और गिरिराज पर्वत की 21 किलोमीटर की परिक्रमा करते हैं, लेकिन यहाँ जन सुविधाओं का अभाव है। 

उन्होंने कहा कि गिरिराज पर्वत का कुछ हिस्सा राजस्थान में भी पड़ता है। दो राज्य सरकारों का मसला होने के कारण गोवर्धन के विकास के लिए केंद्र सरकार को पहल करते हुये वैष्णों देवी और बालाजी न्यास की तर्ज पर ‘‘गोवर्धन जी विकास न्यास’’ का गठन करना चाहिये। हेमा मालिनी ने कहा कि पिछले दिनों राधा कुंड और कुसुम सरोवर में आचमन कर कुछ लोग बीमार पड़ गये थे। इस न्यास के जरिये गोवर्धन की विकास और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिये तथा वहाँ जनसुविधाओं और सफाई का प्रबंध किया जाना चाहिये। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में शौचालय की सुविधाओं पर जोर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »