29 Mar 2024, 11:05:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हर व्यक्ति को स्वास्थ्य का अधिकार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:32AM | Updated Date: Nov 21 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य का अधिकार मिले इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कमलनाथ आज यहां 1500 करोड़ की लागत से छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से संबद्ध चिकित्सालय का शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती है अर्थाभाव की क्योंकि पूर्ववर्ती सरकार ने हमें खाली खजाना सौपा था। हम हर चुनौती का सामना करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार है क्योंकि हमारे साथ इस प्रदेश की जनता का प्यार और विश्वास की शक्ति है। उन्होंने इस मौके पर 240 करोड़ की लागत के नवीन जेल परिसर का भी भूमि-पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने के बाद छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, बालाघाट सहित अन्य जिलों के लोगों को इलाज के लिए नागपुर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि हमारा अस्पताल अत्याधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा कि नागपुर सहित अन्य राज्यों के लोग एम्स की बजाए छिंदवाड़ा के सिम्स में इलाज कराने आएंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में हर व्यक्ति को बेहतर इलाज मिलना सुनिश्चित हो यह अधिकार देने जा रहे है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में हमने सरकार बनते ही कर्ज माफी का निर्णय लिया हमारा वादा है कि हम 2 लाख रुपए तक के फसल कृषि ऋण पात्र किसानों का माफ करेंगे। प्रथम चरण पूरा हो चुका है और दूसरे चरण में शेष किसानों के 2 लाख रुपए तक के फसल ऋण माफी की प्रक्रिया निरंतर जारी है। मेरा मानना है कि ऋण माफी किसानों के साथ न्याय नहीं है। उनके साथ तभी न्याय होगा जब हम उन्हें उनकी उपज का सही दाम दिला सकें। सरकार ने इस दिशा में सोचना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में हम कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरूआत करेंगे जिससे प्रदेश के हर किसान के चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »