20 Apr 2024, 15:28:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व विधायक बिष्णु भइया समेत कई नेता आजसू में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 7:10PM | Updated Date: Nov 20 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड में जामताड़ा के पूर्व विधायक बिष्णु भइया समेत कई नेताओं ने आज ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) में शामिल हो गए। भइया के अलावा समाजसेवक राजेंद्र नाथ महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता वर्षा गादी एवं अशरफ खान ने भी आजसू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि भइया के पास राजनीति का काफी लंबा अनुभव है और इस क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव भी रहा है।
 
उनके आजसू में शामिल होने से इस क्षेत्र में नया राजनीतिक वातावरण तैयार होगा तथा पार्टी को वैचारिक रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं, भइया ने कहा कि गरीब, गांव, मजदूर और किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष केवल सुदेश महतो के नेतृत्व में ही संभव है। वह राज्य का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास केवल झारखंडी विचारधारा और क्षेत्रीय मुद्दों से ही संभव है, जिसकी राष्ट्रीय पार्टियों ने हमेशा अनदेखी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »