18 Apr 2024, 21:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलात्‍कार का आरोप लगाने पर शौहर ने दिया तीन तलाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 4:43PM | Updated Date: Nov 20 2019 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में साथियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने से खफा एक व्यक्ति द्वारा विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मोहल्ला पठानपुरा में एक महिला ने अपने शौहर कमर तस्कीन और उसके दो साथियों डा. तस्लीम और सादिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर देवबंद कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म और तीन तलाक दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
 
कोतवाली यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी आलोक पांडे को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसके मोहल्ले का निवासी कमर तस्कीन ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे। बाद में निकाह करने से मना कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस के हस्तक्षेप पर 16 अगस्त 2019 को दोनों का निकाह हो गया था। अभी पिछले हफ्ते इसी महिला के साथ उसके शौहर कमर तस्कीन, सादिक और डा. तस्लीम ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। बाद में महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभी कोई भी आरोपी गिरफतार नहीं हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »