25 Apr 2024, 15:26:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एयर कनेक्टिविटी जुड़ कर विकास के नये आयाम रचेगा देवीपाटन : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 4:35PM | Updated Date: Nov 20 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षीय क्षेत्र घोषित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई और नानाजी देशमुख की कर्मभूमि बलरामपुर समेत समूचे देवीपाटन मंडल को एयर कनेक्टिविटी से जोड़कर नये सिरे विकास किया जायेगा। योगी ने कहा कि नेपाल सीमावर्ती होने के कारण देवीपाटन मंडल सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने मंडल के सभी जिलों को आधुनिक संसाधनो से लैस कराकर विकसित करने की मंशा जाहिर की थी।
 
उन्होने कहा कि मंडल पर सरकार का मुख्य फोकस है और मंडल से सटे अयोध्या में श्री राममंदिर फैसले के बाद विकास की अपार संभावनाओं से बौद्ध धाम श्रावस्ती का भी समुचित विकास होगा। मंडल को विकसित करने में तय किये गये छह पैरामीटर में एक स्वास्थ को लेकर बलरामपुर व बहराइच को उच्च स्वास्थ सेवाओं को गरीब परिवारों तक के लोगों को मुहैया कराने के लिये मेडिकल कालेज की सुविधायें संचालित की जा रही है जबकि अगले वित्तीय वर्ष में गोण्डा में भी मेडिकल कालेज की सुविधा स्वीकृत करायी जायेगी। योगी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के रामजन्मभूमि फैसले से विश्व में फैली सभी भ्रांतियां दूर हो गयी। फैसले के बाद पुलिस व जनता के समन्वय से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहना अदभुत रहा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »