29 Mar 2024, 11:21:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अपहरण कर बच्चियों की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 9:26PM | Updated Date: Nov 19 2019 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छपरा। बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व दो मासूम बच्चियों का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। सारण के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही थी। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी हुई अन्य बच्चियों से बातचीत के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों का स्केच बनाकर उनतक पहुंचने में कामयाबी मिली।
 
राय ने बताया कि इसके अलावा अनुसंधान के दौरान मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी अपराधी तक पहुंचने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गयी है। उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को रिविलगंज थाना क्षेत्र के बिन टोली से अपराधियों ने पांच बच्चियों का अपहरण करने की कोशिश की थी लेकिन तीन बच्चियां किसी तरह बच निकली। मंगल बिन और योगी बिन की पुत्री अपहरणकर्ता के चुंगल से नहीं निकल सकी थी। इससे पूर्व मंगल बिन की पुत्री का शव कल बरामद किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »