19 Apr 2024, 07:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमालया ड्रग ने बंगाल में शुरू किया ‘मुस्कान’ अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 4:59PM | Updated Date: Nov 19 2019 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। प्रमुख वैलनेस कंपनी द हिमालया ड्रग कंपनी ने पश्चिम बंगाल में अपना प्रमुख अभियान  ‘मुस्कान’ को शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस अभियान के अंतर्गत हिमालया लिप केयर ने कोलकाता में अपनी पहल ‘एक मुठो हंशी’ प्रस्तुत की। इसके तहत हिमालया ने दुनिया की सबसे बड़ी कटे होंठ तथा तालु चैरिटी, स्माईल ट्रेन इंडिया के साथ सहयोग किया, ताकि ज़रूरतमंद बच्चों को निशुल्क जीवनरक्षी क्लेफ्ट सुधारक सर्जरी का लाभ पहुँचाया जा सके। इस अभियान का उद्देशय क्लेफ्ट के साथ जन्मे बच्चों का इलाज करवा के उन्हें एक नई मुस्कान  और एक खुशहाल ज़िन्दगी देना हैं। इस अभियान के तहत देश में अब तक 550 से ज्यादा बच्चों की क्लेफ्ट सर्जरी की जा चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »