29 Mar 2024, 05:43:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बच्चों के लिए खेल के मैदान बनाए जाएं : फिल्मकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:04AM | Updated Date: Nov 15 2019 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोलन। फिल्मकार विवेक मोहन ने आज यहां जोर देकर कहा कि बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा खेल के मैदान बनाएं जाएं। मूल रूप से शिमला के और इस समय मुंबई में बसे फिल्मकार विवेक, जिन्होंने अपनी डाक्यूड्रामा फिल्म ‘‘शिवाजी पार्क ऑफ शिमला‘‘में भी इस बात पर जोर दिया है, ने यहां शूलिनी यूनिवर्सिटी में ‘गुरू टॉक‘ देते समय कहा कि बच्चों को मोबाईल से दूर रखने के लिए भी बागीचों और खेल के मैदानों का होना जरूरी है। उन्होंने शिमला के रिज की तुलना मुंबई के शिवाजी पार्क से करते हुए कहा कि रिज में राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक गतिविधियां होने दी जाती हैं बस बच्चों को खेलने नहीं दिया जाता। बस रविवार को बच्चों को कुछ घंटे मैदान पर खेलने दिया जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »