19 Apr 2024, 19:11:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सियार के हमले से तीन बच्चों सहित चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 11:46AM | Updated Date: Nov 14 2019 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम राठ खेड़ा में खेत पर अपने दादा के साथ गए तीन बच्चे सियार के हमले से घायल हो गए हैं। बच्चों को बचाने आए उनके दादा पर भी सियार ने हमला करके घायल कर दिया है। पुलिस सूत्रों अनुसार ग्राम राठ खेड़ा के रहने वाले हरिराम धाकड़ (70) कल शाम अपने पोते पोती अंश, राज और प्राची को लेकर खेत पर गए थे। वहां सियार ने बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। इस बीच हरिराम ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया और वह भी घायल हो गए। सियार के हमले में घायल तीनों बच्चों के साथ ही हरिराम को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य बताई गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »