28 Mar 2024, 15:53:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नड्डा ने की भाजपा महासचिवों के साथ बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 7:59PM | Updated Date: Nov 13 2019 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ आज यहां बैठक की। सूत्रों के अनुसार बैठक में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव, कर्नाटक के उपचुनावों, महाराष्ट्र में राजनीतिक जोड़तोड़ आदि की स्थितियों पर विचार विमर्श किया गया। अयोध्या में रामजन्मभूमि के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद के राजनीतिक परिदृश्य की भी समीक्षा की गयी। बैठक में सर्वश्री पी मुरलीधर राव, बी एल संतोष, भूपेन्द्र यादव, राम माधव, अनिल जैन और अरुण सिंह के अलावा संगठन मंत्री सौदान सिंह और वी सतीश भी उपस्थित थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »