20 Apr 2024, 15:45:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धान खरीदी मुद्दे पर कल भूपेश मंत्रिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 6:41PM | Updated Date: Nov 13 2019 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के मुद्दे पर कहा कि इस संबंध में प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। बघेल ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि धान खरीदी मुद्दे पर राष्ट्रपति कोविंद से मिलने के लिए समय मांगा गया था, आज राष्ट्रपति कार्यालय से मिलने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य कल शाम को दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात कर धान खरीदी के मुद्दे पर उनसे चर्चा करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि धान खरीदी मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने का समय मांगा था, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से आज पत्र सरकार को मिला है, जिसमें मोदी के विदेश प्रवास पर रहने के कारण उनसे मिलने का समय नहीं मिल पाया है। पत्र में प्रदेश का चावल खरीदने से भी इंकार किया गया है। बघेल ने कहा कि केन्द्र के इंकार करने के बावजूद सरकार द्वारा किसानों को 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान बोनस देने का ऐलान किया था। इसी को कारण बताते हुए केन्द्र ने चावल खरीदने से इंकार किया है। इस तरह केन्द्र ने प्रदेश के किसानों के साथ अनाज का भी अपमान किया है। बघेल ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री से कल दिल्ली में बैठक है। इस बैठक के बाद इस मुद्दे पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »