25 Apr 2024, 15:13:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांगेस सरकार राज्य में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी-गहलोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 6:11PM | Updated Date: Nov 13 2019 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में पानी, बिजली, सड़क सहित विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। गहलोत ने आज यहां नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर पत्रकारों से कहा कि राज्य में पानी एवं बिजली एवं सड़क तथा अन्य समस्या, कांग्रेस के शासन में हमेशा काम हुआ है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कभी जनता की परवाह नहीं की। 

उन्होंने लोगों का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस का वादा है कि नगर निकाय में जनता कांग्रेस को बहुमत दे, उसकी सरकार विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पहले की तरह प्रशासन शहरों की ओर कार्यक्रम चलायेगी और कच्ची बस्तियों के लोगों को पट्टे दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहरों के चहुंमुखी विकास के वायदे का घोषणा पत्र में तैयार किया गया है। इस मौके कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि प्रदेश में जनता को कांग्रेस पर विश्वास हैं और पिछले विधानसभा उपचुनाव में देखने को भी मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे निकाय चुनाव में भी कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने आश्वास्त किया कि कांग्रेस घोषणा पत्र में किये गये वायदे पूरे करने के लिए संकल्पित है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »