20 Apr 2024, 04:17:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नारायणसामी ने नहीं ली थी सिंगापुर जाने की अनुमति: : किरण बेदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 4:49PM | Updated Date: Nov 13 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के उस बयान को भ्रामक करार दिया है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने विदेश मंत्रालय से सिंगापुर जाने की अनुमति ले ली थी। उप राज्यपाल ने बुधवार को कहा कि नारायणसामी की यात्रा निजी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अपनी ही यात्रा की सिफारिश करना सही भावना नहीं है।
 
उन्होंने नारायणसामी की हाल ही की दुबई यात्रा की जानकारी भी सार्वजानिक करने को कहा। इसके अलावा श्रीमती बेदी ने मुख्यमंत्री की श्रीलंका की 15 बार की यात्रा की जानकारी को भी सार्वजानिक करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सिंगापुर जाने वाले मंत्री को अनुमति दिए जाने पर भी स्पष्ट जानकारी दिये जाने को कहा। उन्होंने पूछा कि क्या कोई लोक सेवक केवल मुख्यमंत्री को बता कर विदेश की यात्रा पर जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »