19 Apr 2024, 18:26:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मगरमच्छ के घर में घुसने से मचा हडकंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 4:10PM | Updated Date: Nov 13 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के मांजलपुर क्षेत्र में बुधवार को एक मगरमच्छ के घर में घुसने से हडकंप मच गया। वन विभाग कर्मी जिग्नेश परमार ने बताया कि अटलादरा के बिल गाम के टांकी वाला फडयू में आज तड़के करीब साढ़े पांच फुट का एक मगरमच्छ वरसाली नहर से एक व्यक्ति के घर में घुस गया।
 
मगरमच्छ को घर में घुसते देखकर घर के बाहर बंधे कुत्तों ने भौंकना और बकरियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे घर के लोग जाग गए और इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही वह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ कर वन रेस्क्यू सेंटर ले आए। इस दौरान मगरमच्छ ने किसी पर हमला नहीं किया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »