28 Mar 2024, 19:39:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रक और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर, छह की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 3:03PM | Updated Date: Nov 13 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजीगर। बिहार में नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के निकट आज ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कुटरी गांव से बिहारशरीफ जा रहे थे तभी  दुर्गापुर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी।
 
इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायलों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना भेजा गया है।मृतकों में दो की पहचान पूनम देवी और नंदकिशोर के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »