19 Apr 2024, 17:42:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

18 दिनों में 50,000 कारखाने बंद, लाखों कर्मचारियों को रोजगार का संकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:37PM | Updated Date: Nov 12 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने आज आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से नए-नए तुगलकी फरमान जारी कर 18 दिनों से लगभग 50,000 फैक्ट्रियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों से बंद किया हुआ है, जिससे उद्योगपतियों को लगभग अब तक 500 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है ओर लाखों कर्मचारियों को रोजगार का संकट आ गया है। गर्ग ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि पानीपत में छोटी-बड़ी लगभग 20000 फैक्ट्रियां, फरीदाबाद में 7000,  बहादुरगढ़ में 4000, सोनीपत जिले में 1100 आदि समेत प्रदेश में लगभग पचास हजार फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं।
 
उन्होंने  कहा कि देश व प्रदेश में पहले ही भारी मंदी  के कारण व्यापार व उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। सरकार ने अब उद्योगों को 14 नवंबर तक बंद रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण रोकने में नाकाम होने पर अपनी विफलता को छुपाने के लिए फैक्ट्रियों को बंद करवा रही है जबकि प्रदूषण फैक्ट्रियों से नहीं सड़कों पर चलने वाले वाहनों से हो रहा है। उन्होने कहा कि उद्योगपति तो प्रदूषण बोर्ड की सारी कागज कार्रवाई करने के बाद ही अपने उद्योग चलाता है। ऐसे में उद्योगों को बंद करना प्रदेश के उद्योगपति व कर्मचारियों के साथ ज्यादती है जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »