19 Mar 2024, 12:16:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड. साइबर अपराधी गिरफ्तार गोड्डा से एक साइबर अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 2:21AM | Updated Date: Oct 21 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोड्डा। झारखंड की गोड्डा जिला पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र वर्णवाल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लंबे अर्से से सक्रिय साइबर अपराधी की पुलिस को तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही थी। इस दौरान उसके मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली। वर्णवाल ने बताया कि इस सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर साइबर अपराधी इमरान शाह को गिरफ्तार कर लिया है। वह दुमका जिले में तालजारी थाना क्षेत्र के चंदन पहाड़ी इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इमरान के पास से 26 हजार रुपये नकद, तीन स्मार्टफोन, एक पेटीएम कार्ड, स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »