28 Mar 2024, 20:02:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों के लिए मतदान कल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:40AM | Updated Date: Oct 21 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों के उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने आज यहां बताया कि उप चुनाव में सोमवार को समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के साथ ही किशनगंज जिले के किशनगंज, सहरसा जिले के समिरी बख्तियारपुर, सिवान जिले के दरौंदा, भागलपुर जिले के नाथनगर और बांका जिले के बेलहर विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। वहीं, सुरक्षा कारणों से समस्तीपुर के कुशेश्वरस्थान, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर में वोंिटग सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगी। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। इस उप चुनाव में मतदान के लिए 3258 वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल का इस्तेमाल किया जाएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »