25 Apr 2024, 12:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

त्योहारों पर मथुरा में विशेष व्यवस्था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:12PM | Updated Date: Oct 18 2019 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। कार्तिक मास में उत्तर प्रदेश के मथुरा में आनेवाले तीर्थयात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए विभिन्न विभागों से मुख्य त्योहारों से पहले ही समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि कार्तिक मास में अहोई अष्टमी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज आदि  त्योहारों पर बाहर से लाखों तीर्थयात्री मथुरा आते हैं, वहीं अक्षय नवमी और देवष्ठान एकादशी पर भी तीर्थयात्री मथुरा की तीन वन की परिक्रमा करते हैं  और उन स्थानों पर विशेष आराधना करते हैं जहां पर श्यामाश्याम ने लीला की थी।
 
उन्होंने कहा कि यमुना के घाटों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अहोई अष्टमी को राधाकुंड तथा श्यामकुंड में स्रान करनेवाले लोगों की संख्या को देखते हुए दोनो के घाटों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।  इसी श्रंखला में विद्युत विभाग को प्रत्येक दशा में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों को परिक्रमा से पूर्व प्रत्येक दशा में गढ्ढा मुक्त करने का भी निर्देश दिया गया है  जिलाधिकारी मिश्र के अनुसार अहोई अष्टमी एवं भैयादूज पर आस पास के राज्य एवं जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोड़वेज को  अधिक से अधिक संख्या में  बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे किसी भी दशा में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »