19 Apr 2024, 13:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सन्नी देओल फगवाड़ा और मुकेरियां में करेंगे रोड शो: मलिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 12:27AM | Updated Date: Oct 17 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फगवाडा। भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद सन्नी दयोल 17 अक्तूबर को फगवाड़ा और मुकेरियां में विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड़ शो करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने आज फगवाडा में राजेश बागा और मुकेरियां में जंगी लाल महाजन के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभाओं में कहा कि सांसद सन्नी देओल 17 अक्टूबर को दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में रोड़ शो करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, लोकसभा सांसद सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सांपला, तीक्ष्ण सूद, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रशोतम लाल पासी, संजीव मन्हास, हरंिवदर संधू सहित कई भाजपा-अकाली नेता मंच पर उपस्थित थे।

मलिक ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार ने तीन वर्षों में लूटो और राज करो की नीति को अपनाते हुए जनता के साथ धोखा कर उनको मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित कर दिया है। उन्होंने  कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार ने पंजाब की जनता को  नशा माफिया, रेत माफिया, करों का बोझ, बिजली बिलों में वृद्धि, बेरोजगारी, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अराजकता जैसे भयंकर उपहार दिये है। पिछले विधानसभा चुनावों में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस अपने किये गये किसी भी वायदों पर खरा नहीं उतरी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »