20 Apr 2024, 08:29:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:19AM | Updated Date: Oct 16 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश  के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया। स्वामी प्रसाद मौर्य को आचार संहिता उल्लंघन समेत कई मामलों में कुशीनगर के अपर जिला न्यायाधीश ( विशेष न्यायालय एमपी एमएलए) विवेकानन्द शरण त्रिपाठी के यहां पेश होना था। लेकिन वह अदालत नहीं पहुंचे। न्यायाधीश त्रिपाठी ने स्वामी प्रसाद मौये के अदालत नहीं आने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। मामले की अगली सुनवाई  21 अक्तूबर तय की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »