29 Mar 2024, 18:27:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मृत नवजात को कुत्तों ने नोंच डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 11:24PM | Updated Date: Oct 15 2019 11:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर संभाग मुख्यालय के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल (पीबीएम) अस्पताल में नवजात के शव को कुत्तों द्वारा नोंचने का मामला सामने आया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.के.बेरवाल ने बताया कि नवजात के शव को कुत्तों द्वारा काटने की घटना अस्पताल के बाहर हुई। उन्होंने बताया कि जिले के बज्जू गांव से पीबीएम अस्पताल रैफर की गयी एक प्रसूता ने बीच रास्ते में नवजात को जन्म दे दिया, समय से पहले प्रसूति के कारण बच्चा मृत पैदा हुआ था।
 
प्रसूता की स्थिति नाजुक होने पर उसे जनाना अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, वहीं मृत नवजात को प्रसूता के परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजनों ने शव पार्क के पास छोड़ दिया जहां आवारा कुत्तों ने उसे काट लिया। उधर अस्पताल सूत्रों ने बताया कि जनाना वार्ड में एक नवजात शिशु को कुत्तों ने काट लिया है जिससे उसकी मौत हुई। यह शर्मनाक खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। उधर संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दे दिए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »