17 Apr 2024, 05:30:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जहरीली शराब कांड आरोपी भाजपा नेता निष्कासित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 6:38PM | Updated Date: Sep 23 2019 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में जहरीली शराब से के दोषियों में शामिल भारतीय जनता पार्टी नेता के अजय सोनकर उर्फ घोंचू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि अजय सोनकर इससे पहले कांग्रेस के पार्षद थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें करनपुर मण्डल का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में जहरीली शराब कांड में सात लोगों की मौत और अन्य कई के उपचाराधीन होने के बाद क्षेत्रीय जनता ने घोंचू के संबंध में जो जानकारी दी उसके मद्देनजर उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई का संज्ञान लेते हुए पार्टी ने उनके पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »