28 Mar 2024, 16:03:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेलंगाना विस का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 5:06PM | Updated Date: Sep 22 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा के नौ कार्य दिवस के बजट सत्र में 1.46 लाख करोड़ के खर्च के बजट के साथ विनियोग विधेयक  पारित करने के बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने विनियोग विधेयक पारित होने के बाद सत्रावसान की घोषणा की। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर रेड्डी की ओर से प्रस्तुत यह विधेयक लंबी चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। उन्होंने विभिन्न समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की भी घोषणा की। राव ने सत्र के प्रथम दिन नौ सितम्बर को 2019-20 का पूर्ण बजट पेश किया था। सत्र के अंतिम दिन विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों के साथ बहस और हंगामे की स्थिति भी बनी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »