29 Mar 2024, 05:29:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हथियार के साथ गिरफ्तार तीन अपराधी भेजे गए जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 1:25AM | Updated Date: Aug 26 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बक्सर। बिहार में पूर्व मध्य रेल के बक्सर स्टेशन पर रेल पुलिस ने यात्री का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। रेलवे सुरक्षा बल सूत्रों ने यहां बताया कि शनिवार की रात तीन युवाओं को गिरफ्तार किया, जो स्टेशन पर किसी यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। यात्रियों ने उनका पीछा किया। रेल पुलिस ने उन्हें भागते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किये गए हैं। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान शुभम तिवारी, भोलू ठाकुर एवं सन्नी कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि यह तीनों किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकते थे। इससे पहले ही वे रेल पुलिस के हत्थे चढ गए। तीनों को आज जेल भेज दिया गया है। इन तीनों का पूर्व से कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »