19 Apr 2024, 10:30:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ से नुकसान, केंद्र पंजाब की अनेखी कर रहा : मनीष तिवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 5:16PM | Updated Date: Aug 25 2019 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आज देश भर में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करते समय पंजाब की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजप) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आलोचना की। तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्यारह राज्यों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए मंत्रियों का समूह बनाया जिनमें पंजाब शामिल नहीं था। कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब को बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है और कई इलाकों से पानी अभी तक उतरा नहीं है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह चौंकाने वाला भी है और दुर्भाग्यपूर्ण भी कि राजग सरकार, जिसका कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) हिस्सा है, ने हमेशा पंजाब के हितों की अनदेखी की है और इस बार भी वही किया है। तिवारी ने जानना चाहा कि अकाली इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि पंजाब में कांग्रेस सरकार है इसलिए केंद्र सरकार प्रदेश के प्रति भेदभाव बरत रही है।
 
उन्होंने कहा अन्यथा इसके अलावा कोई कारण नजर नहीं आता कि मंत्रियों के समूह के दौरे में पंजाब को शामिल न किये जाने का। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में डॉÞ मनमोहन सिंह सरकार के समय पंजाब के प्रति कोई भेदभाव नहीं किया गया जबकि यहां अकालियों की सरकार थी और जब भी तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र से कोई मदद मांगी, उन्हें दी गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »