25 Apr 2024, 07:06:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के 25 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 11:06AM | Updated Date: Aug 24 2019 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में अब तक 51 जिलों में से 25 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 में सामान्य और शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा मंदसौर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस वर्ष एक जून से अभी तक सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिलों में मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, भोपाल, झाबुआ, राजगढ़, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, गुना, बुरहानपुर, सीहोर, अलीराजपुर, खण्डवा, इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर, रायसेन, श्योपुर-कलां, अशोकनगर, सिंगरौली, धार, खरगोन और देवास शामिल हैं।
 
सामान्य वर्षा वाले जिले विदिशा, होशंगाबाद, मण्डला, रीवा, सागर, दमोह, उमरिया, बैतूल, भिण्ड, डिण्डौरी, मुरैना, टीकमगढ़, हरदा, शिवपुरी, सतना, अनूपपुर, छतरपुर, सिवनी, दतिया और ग्वालियर हैं। पन्ना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, कटनी, शहडोल और सीधी सामान्य से कम वर्षा वाले जिले हैं। मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल और आसपास के जिलों में कल रात से ही लगातार वर्षा का क्रम जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »