19 Apr 2024, 05:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM कमलनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 10:27AM | Updated Date: Aug 24 2019 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री कमलनाथ ने कल अपने निवास पर जन्माष्टमी की पूजन की। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन के चलते राजकीय शोक होने के कारण मुख्यमंत्री ने इसे समारोह के बजाए धार्मिक रीति रिवाजों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की अराधना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश के विकास और सभी नागरिकों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »