16 Apr 2024, 14:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गहलोत ने जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 5:05PM | Updated Date: Aug 23 2019 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग एवं कर्म का जो महान संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने इस मौके प्रदेशवासियों का आहृान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर भाईचारे, साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें, ताकि प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »